व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर, अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ, चीनी मिल परिसर में जिला स्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिले भर से जुड़े कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही।
नई जिम्मेदारियों का चयन
बैठक में सर्वसम्मति से—
जिला समन्वयक: श्री रामाश्रय प्रसाद
सह-समन्वयक: श्री सुबोध प्रसाद सिंह
का चयन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपजोन प्रभारी श्रीमती मीनाक्षी वर्मा ने की।


अखंड जप और दीप महायज्ञ:
कार्यक्रम की सफलता के लिए 24 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जप आयोजित किया गया, जिसकी पूर्णाहुति सायंकालीन दीप महायज्ञ के माध्यम से संपन्न हुई। इस दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं की रही अहम भूमिका:
बैठक में कृष्णा जी, चंदन जी, मोनी कुमारी, मुकेश कुमार, शंकर जी, आशा देवी, श्याम झा, सरिता दास, रंजू वर्मा सहित कई समर्पित कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विशेष संकल्प:
बैठक में माता जी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर “घर-घर गायत्री यज्ञ” आयोजित करने का संकल्प लिया गया। साथ ही जिले की विभिन्न कमिटियों का गठन कर सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
यह आयोजन आध्यात्मिक जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




*27 मई को डीआरएम के समक्ष होगा एकदिवसीय उपवास आंदोलन- शत्रुघ्न पंजी – Doorbeen News*
27 मई को डीआरएम के समक्ष होगा एकदिवसीय उपवास आंदोलन- शत्रुघ्न पंजी





