27 मई को डीआरएम के समक्ष होगा एकदिवसीय उपवास आंदोलन- शत्रुघ्न पंजी

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर रेल विकास एवं विस्तार मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को डीआरएम चौक पर संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी की अध्यक्षता एवं शंकर प्रसाद साह के संचालन में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के रेल विकास से जुड़ी विभिन्न मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर 27 मई को डीआरएम कार्यालय के समक्ष एकदिवसीय उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

बैठक में प्रमुख रूप से अटेरन चौक स्थित रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण करने, समस्तीपुर रेल कारखाना का विस्तार कर पूर्णरूपेण पीओपी डब्बा निर्माण शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-पातेपुर-महुआ-भगवानपुर के बीच नई रेल लाइन बिछाने, दलसिंहसराय से पटोरी तथा केबल स्थान से कर्पूरीग्राम तक नई रेल लाईन बिछाने की मांग उठाई गई।

इसके अलावा टुनटुनिया रेल ओवरब्रिज के जीर्णोद्धार तथा माधुरी चौक स्थित ओवरब्रिज के चौड़ीकरण की मांग भी प्रमुख रूप से रखी गई। वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों के पूरा होने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

बैठक में दूधपूरा हवाई अड्डा को जीर्णोद्धार कर चालू करने, बंद पड़े चीनी मिल एवं पेपर मिल को चालू करने आदि मांगों को लेकर जिला विकास संघर्ष मोर्चा के बैनर तले 15 जून को जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन करने का भी निर्णय लिया गया।

मौके पर मंच के सदस्य सह भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, मंच के सदस्य सह राजद नेता राकेश ठाकुर आदि ने प्रशासन से शीघ्र पहल करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर मंच के सदस्य सह राजद नेता शाहीद हुसैन, रामविनोद पासवान, सनोज कुमार राय, कांग्रेस के विश्वनाथ सिंह हजारी एवं डोमन राय, भाकपा माले के दीनबंधु प्रसाद, अशोक राय आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अंत में मंच के सदस्य सह जितवारपुर-विशनपुर निवासी राजद नेता रंजीत कुमार रंभू की आकस्मिक निधन को अपूर्णिय क्षति बताते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।

*विभूतिपुर क्षेत्र में 6 दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित – Doorbeen News*

विभूतिपुर क्षेत्र में 6 दिनों तक बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *