व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण ‘मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना’ की शुरुआत जिले में कर दी गई है। हालांकि अभी तक सभी प्रगणकों को जरूरी किट उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, इसके बावजूद वे अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर नक्शे के आधार पर भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। प्रशासन के अनुसार 5 मई से मोबाइल ऐप के जरिए डाटा एंट्री का काम शुरू कर दिया।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 17 अप्रैल से 1 मई तक स्व-जनगणना अभियान चलाया गया, जिसमें जिले के करीब एक लाख लोगों ने मोबाइल ऐप के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई। यह प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से डेटा संग्रह को आसान बनाने की दिशा में अहम कदम है। इसमें लगभग 12 हजार अधिकारी व कर्मी को लगाया गया है।


:2 मई से शुरू हुआ डोर-टू-डोर सर्वे: स्व-जनगणना के बाद अब दूसरे चरण में 2 मई से 31 मई तक घर-घर जाकर गणना की जाएगी। इसके लिए जिले में कुल 10,393 कर्मियों की तैनाती की गई है, जो निर्धारित क्षेत्रों में जाकर हर मकान और परिवार का विवरण एकत्र करेंगे। प्रगणक फिलहाल क्षेत्रवार नक्शों के आधार पर घरों का भौतिक सत्यापन कर रहे हैं। इससे यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी मकान या परिवार गणना से छूट न जाए। किट मिलने के बाद यह प्रक्रिया और तेज होने की उम्मीद है।
:डिजिटल सिस्टम से बढ़ेगी पारदर्शिता: प्रशासन का कहना है कि मोबाइल ऐप के जरिए डेटा भरने से पारदर्शिता बढ़ेगी और त्रुटियों की संभावना कम होगी। साथ ही आंकड़ों का संकलन और विश्लेषण भी तेजी से हो सकेगा।




*आईएमए समस्तीपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. उपेंद्र कुमार बने अध्यक्ष व डॉ रेणु राणा सचिव – Doorbeen News*
आईएमए समस्तीपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, डॉ. उपेंद्र कुमार बने अध्यक्ष व डॉ रेणु राणा सचिव





