व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर : National Testing Agency द्वारा आयोजित NEET (UG)-2026 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है।
समस्तीपुर सदर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 07 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। समाहरणालय में बैठक की अध्यक्षता एडीएम ब्रजेश कुमार ने की।
⏰ परीक्षा का समय व रिपोर्टिंग
📅 तारीख: 03 मई 2026 (रविवार)
🕑 परीक्षा समय: दोपहर 02:00 बजे से 05:00 बजे तक
🕚 रिपोर्टिंग समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक


परीक्षा का पैटर्न:
परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान (वनस्पति एवं प्राणी विज्ञान) से बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही उत्तर चुनना होगा।
कड़ी सुरक्षा और निगरानी: परीक्षा के निष्पक्ष संचालन हेतु सभी केंद्रों पर स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात
पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में महिला-पुरुष सुरक्षा बल की प्रतिनियुक्ति
प्रत्येक केंद्र पर प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी
जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि परीक्षा अवधि में सतत निगरानी रखी जाए और किसी भी अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जाए।बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित सभी संबंधित पदाधिकारी और केंद्राधीक्षक उपस्थित रहे।




*रोसड़ा विधायक ने पीएचसी का निरीक्षण किया, अस्पताल परिसर साफ सफाई एवं अन्य का लिया जायजा – Doorbeen News*
रोसड़ा विधायक ने पीएचसी का निरीक्षण किया, अस्पताल परिसर साफ सफाई एवं अन्य का लिया जायजा





