रोसड़ा विधायक ने पीएचसी का निरीक्षण किया, अस्पताल परिसर साफ सफाई एवं अन्य का लिया जायजा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: सिंघिया प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया का रोसड़ा भाजपा विधायक बीरेंन्द़ कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था, साफ सफाई, दवा उपलब्धता और कर्मियों की उपस्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि छुट्टी का दिन होने के बावजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, फार्मासिस्ट संजय सिंह, विकास कुमार, डॉ. अजय कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे।

विधायक ने इस पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल की कार्यप्रणाली सराहनीय है और मरीजों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने विधायक के सामने अस्पताल परिसर में जलजमाव की समस्या को उठाया और सड़क को ऊंचा करने की मांग की। उन्होंने भवन की पेंटिंग और सौंदर्याकरण का भी अनुरोध किया। विधायक ने आश्वासन दिया कि फंड उपलब्ध होते ही सड़क निर्माण, पेंटिंग और पार्क निर्माण का कार्य शीघ्र कराया जाएगा।

विधायक ने दोहराया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगा। इस अवसर पर भाजपा नेता अंकित कुमार बिट्टू, शिवाजीनगर भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह बीस सूत्री अध्यक्ष संतोष कुमार बबली समेत अन्य थे।

*समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह, सैकड़ों कामगारों की भागीदारी – Doorbeen News*

समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह, सैकड़ों कामगारों की भागीदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *