समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह, सैकड़ों कामगारों की भागीदारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर में निर्माण कामगार फेडरेशन द्वारा अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) जिला कमिटी के बैनर तले अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस समारोह का आयोजन भाकपा सभागार, बंगाली टोला स्थित जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के सैकड़ों मजदूरों ने भाग लिया।

समारोह की अध्यक्षता एटक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव ने की, जबकि उद्घाटन एटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विद्या सागर गिरी ने किया।
अपने संबोधन में उन्होंने मजदूरों को एकजुट रहने और अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों की एकता को तोड़ने के प्रयासों के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।

मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार सिंह ‘मुन्ना’ (जिला सचिव, भाकपा) ने मजदूर आंदोलन को पूरा समर्थन देने की बात कही। उन्होंने राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था, बढ़ती महंगाई और मजदूरों के पलायन पर चिंता जताई। जिनमें—
गजेन्द्र प्रसाद चौधरी, डॉ. अनिल प्रसाद, राम विलास शर्मा, विनोद कुमार समीर, शशि रंजन कुमार बबलू, शत्रुघ्न प्रसाद पंजी, प्रेम कुमार राय, अर्जुन कुमार, मनोहर राम, मोहम्मद सईद अंसारी शामिल रहे।

इस अवसर पर बीड़ी मजदूरों के लिए बढ़ी दैनिक मजदूरी के समझौते का स्वागत किया गया और उनके आंदोलन को बधाई दी गई।
अंत में एटक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार देव ने जिले के मजदूर आंदोलन के इतिहास और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए शहीद मजदूरों को नमन किया।

*सोनपुर में डेमू शेड एवं यार्ड का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण – Doorbeen News*

सोनपुर में डेमू शेड एवं यार्ड का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *