व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Sonpur News: मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर अमित सरन द्वारा सोनपुर स्थित डेमू शेड एवं यार्ड का व्यापक एवं सघन निरीक्षण किया गया। आज के इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संरक्षा एवं सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा करना तथा संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन करना था।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने डेमू शेड में उपलब्ध संसाधनों, रखरखाव प्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं एवं कार्य प्रक्रियाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने यार्ड में ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम व्यवस्था तथा कार्यस्थल की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।


मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में गुणवत्ता और दक्षता को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
इस अवसर पर मंडल के अन्य संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने विभागों से संबंधित जानकारी साझा की तथा निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों पर आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिये।




*नॉर्थ रीजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैजनाथ पासवान सम्मानित – Doorbeen News*





