नॉर्थ रीजन में उत्कृष्ट कार्य के लिए बैजनाथ पासवान सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधर पंचायत की मुखिया चंदन कुमारी के पति सह समस्तीपुर के इंचार्ज सीपीसी बैजनाथ पासवान को डाक विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूरे नॉर्थ रीजन स्तर पर सम्मानित किया गया। समस्तीपुर के एक निजी पैलेस में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान पोस्ट मास्टर जनरल मुजफ्फरपुर पवन कुमार एवं डाक अधीक्षक समस्तीपुर रॉबिन चंद्र ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया।

यह सम्मान उन्हें पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस एवं रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
बताया गया कि नवरंग उप डाकघर में सिंगल पर्सन के रूप में उत्कृष्ट कार्य करते हुए बैजनाथ पासवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनके कार्यों की सराहना विभागीय अधिकारियों द्वारा भी की गई। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि उनकी कार्यशैली अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सम्मान मिलने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रखंड के जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बैजनाथ पासवान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*मज़दूर दिवस के अवसर पर भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन – Doorbeen News*

मज़दूर दिवस के अवसर पर भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *