खानपुर में अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में अनियमितताओं पर DDC ने जतायी नाराजगी 

व्हाट्सएप से जुड़ने को लेकर क्लीक करें

 

Samastipur News : उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह द्वारा खानपुर प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत निर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का स्थलीय जायजा लिया गया। वहां उपस्थित प्रखंड समन्वयक एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को एजेंसी के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए इकाई के सुचारू संचालन एवं परिसर की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। संबंधित एजेंसी को भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त मनरेगा प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। कार्यालय परिसर की स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर्मियों एवं कार्यालय में अनियमितताओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया गया।

मनरेगा योजना अंतर्गत चकवाखर स्थित उच्च विद्यालय  में निर्मित खेल मैदान का भी निरीक्षण किया गया। संबंधित प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया गया कि खेल मैदान का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि मैदान का उपयोग बच्चों द्वारा किया जा रहा है।

इसी क्रम में प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को कार्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), जिला समन्वयक (लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान), जिला सलाहकार (SLWM), प्रखंड विकास पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*बॉम्बे हाईकोर्ट : अदालत ने अपने आदेश में किया बदलाव, 90 वर्षीय महिला का केस पहले 2046 तक टाला; अब 15 जुलाई को सुनवाई के आदेश – Doorbeen News*

बॉम्बे हाईकोर्ट : अदालत ने अपने आदेश में किया बदलाव, 90 वर्षीय महिला का केस पहले 2046 तक टाला; अब 15 जुलाई को सुनवाई के आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *