व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में 31 मार्च को सेवानिवृत हो चुकी शिक्षिका श्रीमती किरण कुमारी का शिक्षक सम्मान समारोह विद्यालय के सभागार में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया एवं संचालन शिक्षक विनय सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका विमला कुमारी ने किया।


कार्यक्रम का प्रारंभ इंदिरा कुमारी के स्वागत गान से हुआ और समापन विद्यालय की छात्राओं के द्वारा विदाई गीत से किया गया।इस अवसर पर उ उ मा वि बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक महिपाल, रूपनारायणपुर बेला पंचायत के मुखिया निरंजन कुमार साह,कार्यकारी सरपंच मुख लाल राम, शिक्षक नेता बैजू राय,जय कुमार, शिक्षक शिव शंकर प्रसाद, मऊ बाजितपुर उ वि के प्र अ अमजद हुसैन, बीवी शकीला रहमान,शत्रुघ्न कुमार,आदि ने किरण कुमारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षिका कुमारी रेणु एवं रासदा फररूख को भी अंग वस्त्रम व उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक संजीव कुमार झा, रूपेश कुमार,मंगलेश कुमार,कैलाश राम, विमल कुमार साह,मो.सैफुल्लाह,दिवाकर कुमार,विभा कुमारी,सपना कुमारी,नीलम कुमारी,नीरज कुमार कर्ण,मो सबीर,सुधा कुमारी,
अर्चना कुमारी,शबनम कुमारी,कामिनी कुमारी,प्रवीण कुमार,अंजुमन शाहीन,खुशबू राय,कोमल पाण्डेय,कैलाश सदा,बाल संसद,मीना मंच,यूथ क्लब के सदस्य, मध्य एवं उच्च विद्यालय की सभी शिक्षक शिक्षिका, छात्र एवं छात्राएं मौजूद थे।अंत में सुस्वादु तिथि भोज में सभी शामिल हुए।







