व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: हाजीपुर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह आयोजन 70वें रेल सप्ताह समारोह के अंतर्गत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह, पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक श्री अमरेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी सहित मुख्यालय एवं पांचों मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सोनपुर मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कीं। महाप्रबंधक द्वारा मंडल को निम्नलिखित शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया—
बेस्ट कोचिंग डिपो शील्ड – यांत्रिक विभाग
बेस्ट ट्रेन सेट शेड (DMU) शील्ड – यांत्रिक विभाग
गैर-किराया राजस्व (NFR) शील्ड – वाणिज्य विभाग
ब्रिज मैनेजमेंट शील्ड – इंजीनियरिंग विभाग
कानूनी दक्षता शील्ड – लॉ विभाग
जनसंपर्क शील्ड – मीडिया से उत्कृष्ट समन्वय हेतु

विशेष रूप से, सोनपुर मंडल के जनसंपर्क विभाग को कार्तिक पूर्णिमा एवं विश्व प्रसिद्ध सोनपुर हरिहर क्षेत्र मेला के दौरान उत्कृष्ट मीडिया समन्वय एवं जनसंपर्क गतिविधियों के लिए पांचों मंडलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का सम्मान प्राप्त हुआ।
वहीं, गैर-किराया राजस्व (NFR) के क्षेत्र में भी सोनपुर मंडल ने उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज करते हुए सभी मंडलों में अग्रणी स्थान प्राप्त किया, जो मंडल की नवाचारपूर्ण रणनीतियों एवं सतत प्रयासों का परिणाम है।विदित हो कि पिछले वर्ष की तुलना में NFR से 80% अधिक का रेल राजस्व के प्राप्ति की है जो उल्लेखनीय है।
व्यक्तिगत उत्कृष्ट कार्य हेतु मंडल के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी महाप्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता श्री कृष्ण मोहन, खगड़िया के डीसीआई श्री कुमुद रंजन सहित श्री कुलदीप कुमार, श्री प्रवीण कुमार, श्री उज्ज्वल प्रकाश, श्री उत्तम नारायण प्रकाश, श्री संतोष कुमार, श्री विनय कुमार, श्री अवध पति सिंह एवं श्री संजय कुमार पंडित शामिल हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के कुशल नेतृत्व में सोनपुर मंडल ने नॉन-फेयर रेवेन्यू एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके फलस्वरूप मंडल को यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व, नवाचार एवं टीम भावना ने मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंह ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि इस प्रकार के सम्मान कर्मचारियों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
समारोह के दौरान सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन एवं संबंधित विभागों के शाखा अधिकारी भी उपस्थित रहे और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।






