विभिन्न विभागों के टॉप टेन योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, दिए आवश्यक निदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: मधुबनी जिलाधिकारी, आनंद शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में विभिन्न विभागों के टॉप टेन योजनाओं की समीक्षा की गयी।
बैठक में लघु जल संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मधुबनी एवं झंझारपुर तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर के दस प्रमुख योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई।

लघु जल संसाधन विभाग के जल-जीवन-हरियाली एवं हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम अंतर्गत करहरवा चेक डैम का निर्माण, रैय चंदा चेक डैम का निर्माण, महथौर गोट चेक डैम का निर्माण, इटहर चेक डैम निर्माण सहित अन्य योजनाओं के कार्य प्रारंभ होने एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी।

तत्पश्चात लोक स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में पंचायती राज विभाग अंतर्गत छूटे हुए टोलों के लिए नए जलापूर्ति योजना के निर्माण हेतु प्रखंडवार एवं स्थलवार समीक्षा की गयी।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल जयनगर के अंतर्गत प्रखंडवार कृषि विद्युत कनेक्शन, स्मार्ट मीटर प्रतिवेदन आदि की समीक्षा की गयी।
बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, नितेश पाठक सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *