घर के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार हटाने की लोगों ने की मांग, अधिकारी से विधायक ने की बात

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें 

 

Doorbeen News Desk: वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक डा.मांजरिक मृणाल ने शनिवार को क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों की समस्या से रु-ब-रु हुए।उन्होंने पहले वैष्णवी दुर्गा मंदिर रामनगर-रंजीतपुर में माता दुर्गा की पूजा अर्चना की।जिसके बाद उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण किया।

इस दौरान खानपुर उत्तरी पंचायत के वार्ड सात में लोगों की शिकायत पर हाई टेंशन 11 हजार वोल्ट के तार का निरीक्षण किया।लोगों ने बताया कि हाई टेंशन तार कई घरों के ऊपर होकर गुजरी है।जिससे स्थानीय लोगों में हमेशा दहशत बना रहता है।

बताया गया कि एक बार करीब दो वर्ष पहले घर बनाने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हाई टेंशन तार की चपेट में आने से हो गई थी।लोगों ने विधायक से कहा कि दहशत में लोग यहां जिंदगी जी रहे हैं।डर के कारण लोग अपने छत पर भी नहीं जाते हैं।घर के ऊपर से तार गुजरने के कारण लोग ऊपर मकान भी नहीं बना पाते हैं।

किसी के घर के ऊपर से तो किसी के बीच आंगन होकर तार गुजरने से लोगों में दहशत बना रहता है।इस दौरान विधायक श्री मृणाल ने विभागीय अधिकारी से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश भी दिए।इसके अलावे लोगों ने हाई टेंशन के जर्जर तारों को भी बदलवाने की मांग की।

इस दौरान विधायक ने चक्का गांव जाकर जेडीयू के दिवंगत नेता सीताराम महतो के परिजनों से मुलाकात की।उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी।बताया गया कि जेडीयू नेता की कुछ दिन पूर्व निधन हो गया था।इसके अलावे विधायक ने क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए।

मौके पर जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद, विधायक पीए मनोज कुमार, विकाश कुमार मिश्रा, गंगेश ठाकुर, सन्नी कुमार मिश्रा, राकेश कुमार मिश्रा, अविनाश पाठक, विकाश कुमार मिश्रा, हर्ष कुमार मिश्रा सहित अन्य थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *