व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk; शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भाजपा पश्चिमी मंडल की ओर से मन की बात’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर विभिन्न पंचायतों में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान रजौर रामभद्रपुर, शंकरपुर, बल्लीपुर सहित अन्य पंचायतों में कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा आईटी सेल सह मीडिया संयोजक एवं मंडल प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अधिक से अधिक लोगों को ‘मन की बात’ कार्यक्रम से जोड़ें और प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार 11 बजे प्रसारित किया जाएगा, जिसे जन-जन तक पहुंचाना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में संगठन की मजबूती, जनसंपर्क बढ़ाने तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर भी विशेष जोर दिया गया। मौके पर मणि शंकर सिंहा, संजीत, पवन कुमार सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, राकेश कुमार, हरि साहनी, महेंद्र नारायण चौधरी, शंभू झा, राजीव चौधरी, अजीत चौधरी, अमित कुमार सहित अन्य थे।









