शतचंडी यज्ञ से क्षेत्र का हुआ भक्ति पूर्ण माहौल 

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के काली पीठ स्थित मां काली के मंदिर में शतचण्डी महायज्ञ आज आठवें दिन भी जारी रहा। इस यज्ञ का समापन नवमी की तिथि को होगा, यानी की शुक्रवार को यज्ञ संपन्न होगा। व्यवस्थापक पंडित वसंत झा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष मां काली के मंदिर में शतचंडी यज्ञ होता है। इस यज्ञ के दौरान माता दुर्गा की विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है।

वहीं पंडितों द्वारा संस्कृत में पाठ किया जाता है। पिछले कई वर्षों से होते हुए आ रहा है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में मां काली, मां लक्ष्मी एवं मां सरस्वती की प्रतिमा स्थाई रूप से है। यहां सालों भर मां की पूजा व  आरती होती है। यहां के लोग इसे कली पीठ के नाम से जानते हैं। नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *