बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर के द्वारा बुधवार को एपेरल हाउस, सेक्टर 44, गुरुग्राम, हरियाणा में बिहार दिवस का आयोजन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार फाऊंडेशन गुरुग्राम चैप्टर के द्वारा बुधवार को एपेरल हाउस, सेक्टर 44, गुरुग्राम, हरियाणा में बिहार दिवस का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया। समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के चेयरमैन के. के. सिंह ने किया,जबकि मंच संचालन मनोज भावक एवं धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेटरी पंकज केसरी ने किया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं को बिहार के तीव्र विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में बिहार की गरिमामय संस्कृति और बिहार के विकास में वहां के लोगों के योगदान की सराहना की।अपने स्वागत भाषण में अध्यक्ष के के सिंह ने कहा कि बिहार एक नए मोड़ पर खड़ा है, हम अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करते हैं, किंतु हमें अपने कल की नहीं बल्कि आज और आने वाले कल के लिए तत्पर रहना है।

एक प्रगतिशील बिहार के निर्माण के लिए तीन स्तंभ जुड़ाव, ब्रांडिंग एवं व्यवसाय सबसे महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुदेश यादव,पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष आई.एस.झा, श्याम पावर लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर आर.एस. ठाकुर,दैनिक जागरण के आदित्य राज सहित कई चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेटरी,कॉरपोरेट सेक्टर के नामचीन हस्ती, विभिन्न पद पर आसीन पदाधिकारी,कर्मी और व्यवसायियों ने अपना उदगार व्यक्त किया।

दूसरे सत्र में बिहार की लोक कलाकार सिमरन श्रुति ने अपने सुमधुर गायन से हरियाणा में बिहारीपन का एहसास कराया। मौके पर बिहार फाऊंडेशन के मुरारी सिंह, विक्रम सिंह ट्रेजर, प्रदीप कुमार, राम शंकर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, दीपक वर्मा, अपूर्व कुमार, रंजीत कुमार, दिलीप शर्मा, स्नेहा कुमारी, अनिकेत कुमार,पी एन गुप्ता,मुकेश कुमार, सियाराम कुमार ,संगीता केसरी,श्वेतांक केशरी आदि ने भरपूर सहयोग किया और बिहार को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर ले जाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *