चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर विंध्याचल एवं इन्द्रगढ़ स्टेशनों पर 01-01 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर विंध्याचल एवं इन्द्रगढ़ स्टेशनों पर 01-01 जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव

Doorbeen News Desk: चैत्र नवरात्रि मेला के अवसर पर रेलवे प्रशासन द्वारा श्रद्धालु यात्रियों सुविधा के मद्देनजर गाड़ी सं. 12141/42 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का प्रयागराज मंडल के विंध्याचल स्टेशन पर तथा गाड़ी सं. 19037/38 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस का कोटा मंडल के इन्द्रगढ़ स्टेशन पर 02 मिनट का अस्थाई ठहराव प्रदान किया गया है जिनका विवरण निम्नानुसार है –

1. गाड़ी सं. 12141 लोकमान्य तिलक-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 19 मार्च से 02 अप्रैल, 2026 तक 22.30 बजे विंध्याचल पहुॅच कर 22.32 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी सं. 12142 पाटलिपुत्र-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 19 मार्च से 02 अप्रैल,2026 तक 16.05 बजे विंध्याचल पहुॅच कर 16.07 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

3. बांद्रा टमिनस से 15 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19037 बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस 13.35 बजे इन्द्रगढ़ स्टेशन पहुॅच कर 13.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4. बरौनी से 15 मार्च से 29 मार्च, 2026 तक खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 11.08 बजे इन्द्रगढ़ स्टेशन पहुॅच कर 11.10 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *