ट्रेन की चपेट में आने से कर्मी की मौत, समाहरणालय व संघ भवन पर दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

ट्रेन की चपेट में आने से कर्मी की मौत, समाहरणालय व संघ भवन पर दी श्रद्धांजलि

Doorbeen News Desk: DM रोशन कुमार की उपस्थिति में कलेक्टोरेट में तथा महासंघ और BMO के जिला मंत्री सहित अन्य सभी संघीय पदाधिकारी/सदस्यों की उपस्थिति में महासंघ भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम सम्पन्न हो गया है।
जिलाधिकारी महोदय ने अपने अश्रुपूर्ण आँखों से स्व० सुमेश के शव यात्रा का अन्तिम विदाई दिया तथा स्व० सुमेश के घर दलसिंहसराय और दाहसंस्कार (अयोध्या घाट) में उपस्थित होने के लिए समाहरणालय परिवार के सदस्यों से अनुरोध किया।

समाहरणालय और संघ भवन पर Condlence की अध्यक्षता क्रमशः मोहम्मद नौसाद, सहायक प्रशासी पदाधिकारी और श्री जितेंद्र कुमार झा, उपाध्यक्ष BMO द्वारा किया गया।
इस अवसर पर  ब्रजेश कुमार (AC), NDC, SDO, OSD, सभी ऑफिसर, राजीव कुमार (जिला मंत्री), शिव पूजन ठाकुर (BMO मुख्य संरक्षक), पवन कुमार (BMO जिला मंत्री), रवींद्र राय (महासंघ कोषाध्यक्ष), महेन्द्र पण्डित (KC जिला मंत्री), राजकुमार पासवान (चतुर्थवर्ग जिला मंत्री), मनोज झा (वरीय सहायक प्रशासी पदाधिकारी), राज कुमार झा (KC राज्य उपाध्यक्ष) सहित संघ/महासंघ के सभी पदाधिकारी/ सदस्य के साथ साथ समाहरणालय /अनुमंडल परिवार के सभी साथी उपस्थित थे।

करीब 12.05 बजे शव यात्रा दलसिंहसराय के लिए प्रस्थान कर गई।
स्मरण हो कि स्व० सुमेश कुमार, प्रधान लिपिक, जिला कोषागार में पदस्थापित और जिला राजस्व में प्रतिनियुक्त थे, जिनकी आकस्मिक और असमय मृत्यु दलसिंहसराय स्टेशन पर ट्रेन के चपेट में आने से हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *