व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर में होगा 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च से
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। खाटू श्याम मंदिर में 59वां तीन दिवसीय श्री श्याम महोत्सव 28 मार्च से श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में शुरू होगा। इसका समापन 30 मार्च को विशाल भंडारे के साथ होगा। यह जानकारी श्री श्याम महोत्सव के मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम का शुभारंभ 28 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे श्री श्याम अखंड ज्योत पाठ से होगा।

कृष्णनंद जी महाराज और प्रदीप पारुल आत्रेय श्याम अखंड ज्योत व पाठ कराएंगे। इस दौरान कलाकारों की टोली भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका की प्रस्तुति करेगी। इसके बाद 29 मार्च की सुबह श्याम निशान शोभायात्रा निकलेगी। खाटू श्याम मंदिर से निकलने वाली शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने के बाद पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर समाप्त होगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक श्रेष्ठ दीक्षित, योगेंद्र कुमार शर्मा और जस्सी सैनी भजन और उनकी टीम के सदस्य भजन प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि श्री श्याम महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। अध्यक्ष मनीष अग्रवाल की अध्यक्षता और सचिव निर्मल केडिया के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ सदस्य सुनील अग्रवाल, पंकज सिंघी, आनंद संथालिया, राजेश अग्रवाल, महेंद्र केडिया व मनोज काबरा आदि सदस्यों ने कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। जिसमें पाठ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं का पंजीयन करने के बाद एक समान वस्त्र देने का निर्णय लिया गया। ताकि ड्रेस कोड का पालन हो सके।







