आरपीएफ ने 5 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें

आरपीएफ ने 5 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, एक तस्कर गिरफ्तार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम हो गई। आरपीएफ की टीम ने पांच नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अपराध आसूचना शाखा समस्तीपुर के प्रधान आरक्षी पुरुषोत्तम कुमार, प्रधान आरक्षी देव शंकर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार रजक तथा एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन के सहायक परियोजना अधिकारी शिव पूजन कुमार संयुक्त रूप से समस्तीपुर स्टेशन परिसर में मानव तस्करी व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी कर रहे थे।

इसी दौरान टीम जब स्टेशन के उत्तरी साइड स्थित अनारक्षित टिकट काउंटर के सामने सर्कुलेटिंग एरिया में पहुंची तो कुछ बच्चे डरे-सहमे बैठे दिखाई दिए। संदेह होने पर टीम ने बच्चों से पूछताछ की। पूछताछ में बच्चों ने पास में खड़े एक व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए बताया कि वही उन्हें हावड़ा ले जाकर पेंट कंपनी में काम कराने के लिए ले जा रहा है। बच्चों ने अपना नाम और पता पूछने पर वारिसनगर थाना क्षेत्र का निवासी बताया। इसके बाद टीम ने लाल रंग की शर्ट पहने व्यक्ति को रोककर पूछताछ की।

उसने अपना नाम शत्रुघ्न सदा, निवासी अजना वार्ड नंबर 9, थाना कल्याणपुर, जिला समस्तीपुर बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह बच्चों को हावड़ा स्थित पेंट फैक्ट्री में काम कराने के लिए ले जा रहा था, जहां उन्हें 15 हजार रुपये प्रतिमाह मजदूरी देने की बात कही गई थी।सत्यापन के बाद निरीक्षक प्रभारी समस्तीपुर अविनाश करोसिया के निर्देश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता एवं बीएसए में वर्णित नियमों का पालन करते हुए मौके पर विडियोग्राफी कर उपस्थित सदस्यों के समक्ष आरोपी शत्रुघ्न सदा को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *