व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
नरसिंहा चौक के समीप ‘सुनैना पेट्रोलियम’ पेट्रोल पंप का शुभारंभ, दर्जनों गांवों के लोगों को मिलेगी सुविधा
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के नरसिंहा चौक के समीप मंगलवार को सुनैना पेट्रोलियम नामक पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ किया गया। विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत पंडित गजेंद्र नारायण झा ने की। इसके बाद उपस्थित अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पेट्रोल पंप का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में राजद नेत्री उर्मिला सिन्हा, बीडीओ आलोक कुमार सिंह, बीपीआरओ नाजिश प्रवीण, थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार, बीईओ रामजन्म सिंह, मुखिया सुनैना देवी, समाजसेवी संतोष कुमार सिंह, सेल्स मैनेजर पीयूष कुमार खेतान तथा पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों को पाग, चादर, माला एवं बुके देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस पेट्रोल पंप के खुलने से प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।

अब लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज के पंपों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इससे स्थानीय स्तर पर आवागमन और कृषि कार्यों में भी सुविधा बढ़ेगी।मौके पर पुष्कर कुमार सिंह, शिक्षक पारसनाथ महाराज, संजीव कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, कमलदेव पासवान, राजाराम पासवान, अर्जुन यादव, राजन कुमार, मृत्युंजय कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया।







