व्हाट्सएप से जुडने को क्लीक करें
बिहार सरकार के मंत्री रमा निषाद का कर्पूरी छात्रावास मुक्तापुर समस्तीपुर में भाजपाइयों ने किया स्वागत
Doorbeen News Desk: बिहार सरकार पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा के मंत्री श्रीमती रमा निषाद का मुक्ततापुर कर्पूरी छात्रावास समस्तीपुर में आगवण पर भाजपा उत्तरी के जिला अध्यक्ष नीलम सहनी एवं भाजपा दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर झा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता से एवं नेताओं ने भव्य स्वागत किया। वहीं माननीय मंत्री रमा निषाद ने छात्रावास के छात्रों से मिलकर सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली एवं विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दी।

मंत्री रमा निषाद के स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा के साथ भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती विमला सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, श्रीमती मधुवाला,अजय सहनी, कृष्ण बालक,श्रृतिक कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।
इस आशय की जानकारी भाजपा समस्तीपुर जिला के मुख्य प्रवक्ता मुकेश कुमार सिंह ने दी।








