व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें
द उम्मीद: सामाजिक गतिविधियों के साथ उभरता युवा नेतृत्व
Doorbeen News Desk: Mera Yuva Bharat एवं Samastipur College, Samastipur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ के अंतर्गत जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम में पिछले तीन वर्षों के तरह इस वर्ष भी ‘द उम्मीद’ टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में ‘द उम्मीद’ टीम की ओर से ‘द उम्मीद गर्ल्स विंग’ की कोर मेंबर अनुष्का ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि पिछले दो वर्षों की तरह इस वर्ष भी टीम ने अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

यह सफलता ‘द उम्मीद गर्ल्स विंग’ की प्रेसिडेंट हेमा के मार्गदर्शन में संभव हो सकी। टीम की इस उपलब्धि से युवाओं और संगठन के सदस्यों में खुशी का माहौल है।
स्थानीय शिक्षाविदों और युवाओं ने इस उपलब्धि को युवाओं में नेतृत्व, विचार-शक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बताया।








