मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्मृति पर्व मनाया गया

व्हाट्सएप से क्लीक कर जुड़े

मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्मृति पर्व मनाया गया

Doorbeen news Desk: समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस स्मृति पर्व का आज आयोजन वरीय शिक्षिका विमला कुमारी की अध्यक्षता में किया गया।जिसका सफल संचालन शिक्षिका खुशबू राय ने किया । कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं के स्वागत गीत और नृत्य से किया गया।तदोपरांत शिक्षिका विभा कुमारी ने विषय प्रवेश कराया।

उसके बाद शिक्षिका इंदिरा कुमारी, कामिनी कुमारी,प्रियंजली,मनीषा भारद्वाज, कोमल पाण्डेय,रुचि वर्मा, अंजुमन शाहीन आदि ने महिलाओं की समस्या,समाधान,परिवार व समाज के लिए उपादेयता, देश व विश्व की अर्थव्यवस्था में सहयोग आदि बिंदुओं पर अपने विचारों को साझा किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि महिलाओं को दोगुना दायित्व का निर्वहन करना पड़ता है। पहले पारिवारिक, सामाजिक और दूसरा अपने कर्तव्य स्थल पर ।जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं।

उनके इस कार्य दक्षता को समाज ने भी स्वीकारा है। इस अवसर पर नेतृत्व क्षमता एवं नवाचार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शिक्षिका इंदिरा कुमारी, रुचि वर्मा एवं खुशबू राय और वर्ग प्रथम से अष्टम तक की छात्रा क्रमशः संगम, प्रीति,अनन्या,रिया राज,प्रियांशु, स्नेहा, साक्षी और शालिनी को प्रशस्ति – पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में बाल संसद की प्रधानमंत्री शालिनी कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *