व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम
Doorbeen News Desk : वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के सभागार में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गृह विज्ञान विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य प्रो. आदित्य चंद्र झा की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम “ अधिकार और न्याय के साथ साथ हर महिला और बालिका के सशक्तिकरण के लिए वास्तविक कार्रवाई” पर आधारित थी।

छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य प्रो. आदित्य चंद्र झा ने कहा कि आज महिलाएँ शिक्षा, विज्ञान, राजनीति, खेल, उद्योग और प्रशासन सहित प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं की समान भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं के सामने शिक्षा, सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक आत्मनिर्भरता से जुड़ी अनेक चुनौतियाँ मौजूद हैं, जिनका समाधान सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

कार्यक्रम में डॉ. सोनी सलोनी ने विषय प्रवेश कराते हुए आज यह दिवस महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है।
इस अवसर पर डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वैदिक काल से ही भारतीय समाज में महिलाओं का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में भी नारी को अत्यंत सम्मान दिया गया है।
कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण वित्तीय आत्म निर्भर के बिना संभव नही है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा, ज्ञान और आत्मविश्वास के माध्यम से ही महिलाएँ अपने अधिकारों और कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकती हैं।

गृह विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ आभा कुमारी, डॉ रेखा कुमारी, डॉ कुमारी माधवी, डॉ कुमारी शबनम ने भी विचार व्यक्त किया।
डॉ संगीता कुमारी ने कार्यक्रम संचालन करते हुए कहा कि नारी ही शक्ति, और नारी ही अभिमान है। धन्यवाद प्रस्ताव गृह विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सोनी सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। स्वागत गीत सानिया खातून, रिया रानी एवं रेशु कुमारी द्वारा प्रस्तुत किया गया। दिव्या गुप्ता ने कविता पाठ किया तथा छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण पर आधारित भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने सराहा।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सुरेश साह, डॉ फरहत जबीन, डॉ कुमारी अनु, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ कविता वर्मा, सुमन कुमारी, डॉ पूनम कुमारी, डॉ काजल श्रीवास्तव, डॉ रंजन कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ अपूर्वा मुले, डॉ सुनीता कुमारी, डॉ रिचा वर्मा, डॉ शालिनी कुमारी, डॉ संगीता, डॉ पिंकी कुमारी, डॉ सोनल कुमारी, डॉ आभा, डॉ बबली कुमारी, डॉ मीना कुमारी ब्रह्माणी शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएँ उपस्थित थीं। अंत में सभी ने यह संकल्प लिया कि समाज में महिलाओं के सम्मान, समान अवसर और सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।






