यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान पहुंचे अपने घर, गांव वालों ने बैंड बाजा के साथ किया स्वागत

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान पहुंचे अपने घर, गांव वालों ने बैंड बाजा के साथ किया स्वागत

Doorbeen News Desk: यूपीएससी में 102 वां रैंक लाकर आईपीएस बने अभिषेक चौहान समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर राजजान अपने गाँव पहुंचे। उसके आने की खबर सुनते ही गांव वालो में खुशियों का माहौल बना हुआ था। लोगों ने कहा कितनी खुशी की।

बात है एक क्रिकेट के चमकते सितारे वैभव सूर्यवंशी के यह मामा है। वैभव सूर्यवंशी और उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने भी उन्हें बधाई दी है। ज़िले ही नही गाँव के आस पास के इलाके में हर तरफ उसकी तारीफ हो रही थी। लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ था। ग्रामीणों ने कहा अब गांव हीं नही जिला ही नहीं राज्य और देश का नाम इसने रोशन किया है। लोगों ने उसके आते ही पहले उसे पहले आरती उतारी। फिर फूल माला पहनाया।

इससे पूर्व बैंड बाजे से पूरा गांव खुशियों के जश्न के माहौल में डूबा हुआ था। हर कोई ख़ुशी मना रहा था। मिठाईयां खिलाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे पटाखे फोड़े जा रहे थे। जैसे होली और दिवाली मनाया जा रहा है। रंग अबीर व गुलाल भी एक दूसरे को लगाया जा रहा था। हर कोई सिर्फ उसकी ही तारीफ की पुल बांध। रहा था, मां के खुशियों में आंसू थमन का नाम नहीं ले रहा था। खुशियों में आंखों से आंसू छलकते लोगों को उसे सात्वना देने की भीड़ ग्रामीणों की जमा हो रही थी।

हर लोग पहुंचकर उसे बधाईया दे रहे थे। लोग तारीफ कर रहे थे। यूपीएससी में अभिषेक चौहान के इस मेहनत और सफलता को लेकर हर लोगों के जुबान पर उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा था। गांव ही नहीं आसपास के इलाकों में भी और जिले में भी उसकी तारीफ के साथ खुशिया मनाई जा हो रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *