विश्व शांति के लिए युवकों ने समस्तीपुर में निकाला जुलूसः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम सौंपा ज्ञापन

व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें

विश्व शांति के लिए युवकों ने समस्तीपुर में निकाला जुलूसः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम सौंपा ज्ञापन

Doorbeen News Desk: ईरान-इजरायल युद्ध के कारण विश्व युद्ध के खतरा को देखते हुए समस्तीपुर यूथ कमिटी के बैनर तले युवकों ने शुक्रवार को शहर में काला बिल्ला लगाकर मौन जुलूस निकाला। ये जुलूस शहर के धर्मपुर मोहल्ला से निकलकर ताजपुर रोड बस स्टैंड एसडीओ कार्यालय सरकारी बस स्टैंड हॉस्पिटल गोलंबर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पर एक सभा का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने इजरायल ईरान युद्ध के जारी रहने के कारण विश्व युद्ध का खतरा बताया। लोगों ने कहा कि इस युद्ध में अमेरिकी हस्तक्षेप के कारण धीरे-धीरे ये युद्ध विश्व युद्ध की ओर जाता हुआ दिख रहा है। ईरान से भारत का पुराना संबंध रहा है। भारत सरकार को चाहिए कि इस मामले में हस्तक्षेप कर विश्व शांति स्थापना में अहम भूमिका निभाए। भाकपा माले के नेता बोले- युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है जुलूस में शामिल भाकपा माले के नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। अब तक अब तक इस युद्ध में दोनों ओर से सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है।

युद्ध जारी रहा तो और भी लोगों की जान जा सकती है। अमेरिका और इजरायल प्रधानमंत्री नेतन्याहू मानवता की दुश्मन बन बैठे हैं। अमेरिका अपनी विश्व में दादागिरी दिखाने के उद्देश्य से इस युद्ध में हस्तक्षेप कर रहा है। भारत को शांति बहाल की दिशा में कदम उठाना चाहिए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता मोहम्मद जाकिर हुसैन ने कहा कि युद्ध घातक होता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाहिए कि इस युद्ध को खत्म कराने की दिशा में पहल करें,

ताकि विश्व शांति स्थापित हो सके किसी भी दृष्टिकोण से युद्ध किसी के भी हित में नहीं है। बाद में एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिलकर राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा। इन लोगों की रही उपस्थिति आरिफ ईमाम, खालिद अनवर, दानिश रहमान, जाकिर हुसैन, शारिका इब्राहिम, राजीउल इस्लाम, सुरेंद्र प्रसाद, जीवछ पासवान, उपेंद्र राम, इश्तियाक अहमद, नजरुल इस्लाम, सफदर इमाम आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *