व्हाट्सएप से जुडने के लिए यहां क्लीक करें
माडल स्कूलों में छात्रों को कराई जाएगी नीट, जेईई की तैयारी
Doorbeen News Desk: राज्य सरकार ने सात निश्चय-तीन के तहत नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सभी 534 प्रखंडों में आदर्श माध्यमिक विद्यालयों (माडल स्कूल) को खोलने की तैयारी तेज कर दी है। कक्षा 9 से ही छात्र-छात्राओं को नीट, जेईई, ओलंपियाड सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की बेहतर तरीके से तैयारी करायी जाएगी।
प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं के आवेदन लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। यह परीक्षा राज्य शिक्षा शोघ एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा जिला स्तर पर ली जाएगी। इसमें सफल होने वाले विद्यार्थियों का मेधा सूची के आधार पर आदर्श माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने सभी प्रखंडों में आदर्श विद्यालयों को खोलने के साथ ही उसमें पढ़ाई प्रारंभ कराने की तैयारी को लेकर सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को गाइडलाइन जारी किया है। इसके मुताबिक प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों और विशेषज्ञों द्वारा अध्यापन कार्य किया जाएगा। DJ








