व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
क्विज प्रतियोगिता में काजल को मिला द्वितीय स्थान
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरदीवा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्रा काजल कुमारी को जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है।
जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सीटीई समस्तीपुर में आयोजित हुआ था। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन पर प्रभारी एचएम मो जमालउद्दीन, शिक्षक गगन कुमार, अमित कुमार, प्रमोद, प्रवीण, सीमा, दीपिका, अन्नु, परिधि, विशाखा, नेहा, ओमश्री, प्रियंका सहित अन्य ने छात्रा को बधाई दी।









