नीतीश कुमार हर धर्म और हर जात के नेता हैं, बिहार में लिखी गई है विकास की गाथा: मंत्री रत्नेश

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

नीतीश कुमार हर धर्म और हर जात के नेता हैं, बिहार में लिखी गई है विकास की गाथा: मंत्री रत्नेश

दूरबीन न्यूज डेस्क। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क आदि के क्षेत्र में हो रहे विकास यह बता रहा है, की बिहार किसी अन्य प्रदेश से पीछे नहीं है।

बिहार की जनता के विकास के लिए मुख्यमंत्री निरंतर प्रयासरत हैं।वे प्रखंड के उच्च विद्यालय सिरोपट्टी खतुआहा के प्रांगण में आयोजित एनडीए विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार एक विचार हैं। जिन्होंने हर तबके के लोगों के विकास के लिए काम किया है।उन्होंने पूर्व की राजद की सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2005 से पहले बिहार अंधकार में था।, हर तरफ लुट, भ्रष्टाचार मची थी।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली की स्थिति चौपट थी।लेकिन 2005 के बाद जब एनडीए के नेतृत्व में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने, तबसे आज तक बिहार में विकास की बयार चल रही है।बिजली से हर गांव, गली चकाचक है। उन्होंने एक बार फिर बिहार में एनडीए की सरकार बनाने और नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की अपील की। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आईएएस मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि 2005 से पूर्व बिहार में कोई व्यवस्था नहीं थी, न ज्ञान की व्यवस्था थी, और न ही सुरक्षा की व्यवस्था थी।लेकिन 2005 के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में कानून का राज स्थापित किया गया।

उन्होंने कहा कि पहले लालटेन युग था, अब बिहार की हर गली गली बिजली से चमक रही है। शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई। बिहार में 5 लाख 72 हजार शिक्षकों की बहाली की गई।बिहार का विकास देखकर विपक्षियों की नींद उड़ गई है। झूठ बोलकर लोगों को बरगला रहे हैं।लेकिन बिहार की जनता जगी हुई है। वे फिर एनडीए नेतृत्व की सरकार इसबार भी बनाने जा रही है। सांसद लवली आनंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली सरकार से बिहार का नाम पूरे देश में गूंज रही है।

महिलाओं को सम्मान और आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री धन्यवाद के पात्र हैं। 2005 से पहले बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क की दयनीय स्थिति थी। शाम होते ही लोग डर कर घर से बाहर नहीं निकलते थे।आज पूरे बिहार में गली गली सड़क, बिजली का जाल बिछाया गया। लोग निडर होकर रात दिन कहीं भी सफर कर रहे हैं। विकास का दूसरा नाम ही नीतीश कुमार है। कार्यक्रम के पूर्व मंत्री रत्नेश सदा, जेडीयू राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, जेडीयू जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, सांसद लवली आनंद, पूर्व राज्यसभा सांसद कहकशां परवीन,

एमएलसी तरुण कुमार चौधरी, विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, अशोक कुमार, भाजपा कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा, आरएलएमओ नेत्री स्मृति कुमुद आदि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन कर सभा को भी संबोधित किया।साथ ही मिथिला परंपरा के अनुसार मंत्री, सांसद, विधायक सहित आगत अतिथियों को पाग, चादर से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष रामनारायण सिंह ने किया। जबकि संचालन भाजपा नेता विजय कुमार सिंह ने की।मौके पर जेडीयू नेत्री शकुंतला वर्मा, प्रो.शाहिद अहमद, अनिल कुमार सिंह, अनुपम सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार झा, गंगा प्रसाद झा, संजीव सिंह, श्रीकांत सिंह, पलटन राम, शिवशंकर चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।