समस्तीपुर में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर में कलश शोभायात्रा के साथ नौ दिवसीय चंडी महायज्ञ शुरू

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। मंदिर से निकली कलश शोभायात्रा मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गणेश चौक, गोला रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच समाप्त हो गयी। कलश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिला व पुरूषों ने भाग लिया।

जुलूस में बैंड बाजे भी शामिल थे। बैंड बाजे वाले भक्ति गीतों पर आधारित गीत की धुन निकाल रहे थे,जिस पर उत्साही श्रद्धालु झूम रहे थे। शोभायात्रा जिधर से भी गुजरी उधर के इलाके जयकारे से गुंजायमान रहे। कलश शोभायात्रा के पूर्व बूढ़ी गंडक के घाट पर पुरोहितों ने मुख्य यजमान संजय अग्रवाल से कलश पूजन कराया। कलश शोभायात्रा में ओम प्रकाश शर्मा, सुनील अग्रवाल, निर्मल केडिया, मनीष अग्रवाल, महेन्द्र केडिया, मनोज काबरा,

निकेत अग्रवाल, अरविन्द संथालिया, विजय पंसारी, सोनु टाटीयाॅ आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। गुरुवार को शुरू हुआ महायज्ञ 5 जुलाई तक चलेगा। माता के जागरण के साथ 5 जुलाई को समापन होगा। सुबह 8 से 10 पूजन के बाद 11 से एक बजे तक हवन और दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। यज्ञ स्थल पर देवी देवताओं की भी प्रतिमा स्थापित की गयी है। जो श्रद्धालुओ के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।