मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंडो मे शुरू हुआ महिला संवाद का कार्यक्रम, संवाद रथ से महिलाओ के सशक्तिकरण के कई वीडियो का हुआ प्रसारण

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

मुजफ्फरपुर जिले के सभी प्रखंडो मे शुरू हुआ महिला संवाद का कार्यक्रम, संवाद रथ से महिलाओ के सशक्तिकरण के कई वीडियो का हुआ प्रसारण

दूरबीन न्यूज डेस्क, मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड के पताही पंचायत में जिला पदाधिकारी  सुब्रत कुमार सेन ने महिला संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। जिला पदाधिकारी ने कहा की सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। सरकारी नौकरियों एवं पंचायती राज में संस्थाओं में महिलाओं के लिया आरक्षण हो अथवा विभन्न योजनाओं के माध्यम से उनकों आगे बढ़ाने का प्रयास, सरकार महिलाओं के उत्थान को अहमियत दे रही है।

उन्होंने यहाँ महिलाओं को विभन्न सरकारी योजना जैसे पोषक योजना, कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना, जीविका परियोजना, आदि की जानकारी दी साथ ही उन्होंने ने महिलाओं से संवाद कर उनकी आकांक्षाओं को सुना।

महिलाओं ने बड़े उत्साह से महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने यहाँ अपनी स्थानीय समस्यों जिक्र किय एवं आकांक्षाओं को साझा किया। सभी प्रखंडों में महिला संवाद कार्यक्रमों का आयोजना किया गया। इसके तहत पंचायत में महिलाओं को एल ई डी स्क्रीन से लैस संवाद रथ के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई ।

साथ ही विशेष बैठकों में पूछे गए प्रश्नों के आधार पर महिलाओं की सामुदायिक विकास से संबंधित अपेक्षाओं और सुझावों का संकलन किया गया। ग्रामीण महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के उदेश्य से राज्य भर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उनकी सामुदायिक विकास से जुड़ी इच्छाओं और आकांक्षाओं को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

इस पहल से महिलाओं को न केवल सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलेगी बल्कि सरकार को महिलाओं की भागीदारी एवं आकांक्षों की जानकारी से सामुदायिक विकास के लिए योजनाओं के बेहतर संचालन में मदद मिलेगी। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी सहित, उप विकास आयुक्त श्रेष्ट अनुपम, अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी और पश्चिम, सिविल सर्जन,डायरेक्टर डी आर डी ए अभिजीत कुमार,प्रखंड विकास पदाधकारी मुशहरी, स्थानीय मुखिया,जीविका के राज्य परियोजना प्रबंधक संजय मिश्रा , जिला परियोजना प्रबंधक अनिशा, मशरूर अहमद, मनीष कुमार , बीपीएम एवं अन्य लोगों ने भगा लिया।