बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा समस्तीपुर के सभागार में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा समस्तीपुर के सभागार में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन

दूरबीन न्यूज डेस्क। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ द्वारा समस्तीपुर जिला मुख्यालय स्थित कर्मचारी महासंघ भवन के सभागार में दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी महासंघ समस्तीपुर जिला कमेटी द्वारा की गई। जिला अध्यक्ष द्वारा झंडोत्तोलन के पश्चात आगत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला प्रारंभ हुई।

कार्यशाला में दरभंगा, तिरहुत तथा सारण सहित तीन प्रमंडल अंतर्गत जिले के कर्मचारियों ने भाग लिया। अतिथि के रूप में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव ए. श्री कुमार, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय, राज्य महासंघ के महामंत्री सुबेश सिंह शामिल हुए।

आज प्रथम दिवस को कार्यशाला में महासंघ एवं महासंघ से सम्बद्ध संघ एवं यूनियन के संरचना , उसकी सक्रियता तथा लोकतांत्रिक क्रियाशीलता पर चर्चा हुई। इस अवसर पर महासंघ पूर्व राज्य अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह, लक्ष्मी कांत झा, महिला नेत्री बिंदु कुमारी सिंह,जिला अध्यक्ष राम नरेश राम, जिला मंत्री राजीव रंजन कुमार, अवलेश कुमारी ने भाग लिया।