अवैध नर्सिंग होम के अंदर बिना लाइसेंसी दबा दुकान में छापा, पांच घण्टे की छापेमारी के बाद 40 प्रकार के दवा भाड़ी मात्रा में बरामद

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लीक करें

अवैध नर्सिंग होम के अंदर बिना लाइसेंसी दबा दुकान में छापा, पांच घण्टे की छापेमारी के बाद 40 प्रकार के दवा भाड़ी मात्रा में बरामद

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करियन में अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम और उसके अंदर संचालित हो रहें बिना लाइसेंस की दवा दुकान में बृहस्पति बार को औषधि विभाग की टीम और शिवजी नगर थाना और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में 5 घण्टा की छापेमारी के दौरान ड्रग्स विभाग के द्वारा भारी मात्रा में अलग अलग 40 प्रकार के दबा बरामद किया गया है ।

ड्रग्स इंस्पेक्टर जमीउल रहमान का बताना है कि गैर लाइसेंस दुकान है अवैध रूप से संचालित हो रहा था कोई कागजात अब तक नहीं दिखाया गया है । छापेमारी की जा रही है । इसी के अंदर बोर्ड लगाकर अवैध रूप से नर्सिंग होम चलाए जा रहे थे ।जिले के दो सदस्यीय टीम में नीलम कुमारी और मजिस्ट्रेट के रूप में शिवाजीनगर बीडीओ और थाने की मदद से छापेमारी में दवा दुकान और नर्सिंग होम से जुड़ा कई कागजात बरामद नहीं हुआ है ।

छापेमारी करने पहुंची समस्तीपुर ड्रग इंस्पेक्टर नीलिमा कुमारी का बताना है कि शिकायत मिली थी उसी के आलोक में यहां पहुंचे तो नर्सिंग होम और उसके अंदर दवा की दुकान चलाई जा रही थी कोई कागजात नही है ।फिलहाल अभी जांच की जा रही है । प्रखंड विकास पदाधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि अवैध रूप से शिवाजी नगर प्रखंड के कैरियन गांव में एक निजी नर्सिंग होम और दवा दुकान का संचालन हो रहा था। जिसके पास कोई लाइसेंस नहीं है समस्तीपुर से ड्रग्स इंस्पेक्टर जांच के लिए पहुंची है ।

वहीं एसडीओ आकाश चौधरी के आदेश पर पुलिस बल की तैनाती दी गई है और मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी की नियुक्ति किया गया फिलहाल जांच चल रही है । जांच के लिए पहुंची टीम के बाद धीरे-धीरे सभी कर्मी और अवैध नर्सिंग होम और बिना लाइसेंसी दवा दुकान संचालक फरार हो गया ।बताया जाता है कि इसके संचालक करियन गांव के निवासी अमरनाथ चौधरी और उसके पिता संजय चौधरी और मुन्ना है । स्थानीय की माने तो काफी लंबे समय से इसका संचालन हो रहा था ।