समस्तीपुर मंडल द्वारा सघन टिकट जांच अभियान, 15 दिन में 29,216 बेटिकट यात्री पकड़े गए, ₹1.985 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

समस्तीपुर मंडल द्वारा सघन टिकट जांच अभियान, 15 दिन में 29,216 बेटिकट यात्री पकड़े गए, ₹1.985 करोड़ का जुर्माना वसूला गया

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेल के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती इंदु रानी दुबे के दिशा-निर्देशन में तथा मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर श्री विनय श्रीवास्तव समस्तीपुर के निर्देश पर मंडल वाणिज्य विभाग द्वारा 1 अप्रैल 2025 से 15 अप्रैल 2025 तक एक विशेष सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 29,216 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे ₹1.985 करोड़ का जुर्माना वसूल किया गया।

अभियान के अंतर्गत समस्तीपुर मंडल द्वारा 4 बस रेड तथा 22 फोर्ट्रेस चेक आयोजित किए गए। यह जांच सहरसा-पूर्णिया रेलखंड सहित जयनगर, दरभंगा, समस्तीपुर, रक्सौल, सीतामढ़ी आदि प्रमुख स्टेशनों पर की गई।

यह अभियान वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती अनन्या स्मृति की देखरेख में, टिकट जांच स्टाफ एवं RPF की संयुक्त टीमों द्वारा सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।

समस्तीपुर रेल मंडल यात्रियों से अपील करता है कि बिना टिकट यात्रा न करें। कृपया उचित किराया देकर टिकट खरीदें एवं नियमों का पालन करें। बिना टिकट यात्रा करना न केवल अवैध है, बल्कि इसके लिए आर्थिक दंड का भी प्रावधान है।