सोनपुर मंडल में चल रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान, 30 हजार बेटिकट यात्रियों को दबोचा

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

सोनपुर मंडल में चल रहा सघन टिकट चेकिंग अभियान, 30 हजार बेटिकट यात्रियों को दबोचा

दूरबीन न्यूज डेस्क। पूर्व मध्य रेल का सोनपुर मंडल उचित टिकट/प्राधिकार के साथ यात्रा करने वाले रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर निरंतर सजग व  है। इस संबंध में बिना टिकट/उचित प्राधिकार के रेल यात्रा करने के विरुद्ध सोनपुर मंडल में निरंतर टिकट चेकिंग कार्य सघनतापूर्वक कराया जा रहा है।

इसी क्रम में दिनांक 01 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक चले विशेष टिकट चेकिंग अभियान में मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर एवं ट्रेनों में टिकट चेकिंग के दौरान कुल तीस हजार (30,000) बिना टिकट एवं अनियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया। इस अभियान में स्टेशनों से गुजरने वाली सभी महत्वपूर्ण ट्रेनों में विशेष टिकट चेकिंग दस्ते तैनात कर गहनता से टिकट जांच की गई। जिससे कुल दो (02) करोड़ रुपए का राजस्व जुर्माने के रूप में अर्जित किया गया।

इस तरह के टिकट चेकिंग अभियान मंडल में आगे भी जारी रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि बिना टिकट कभी भी रेल यात्रा न करें। यह दंडनीय है। सदैव रेल टिकट लेकर उचित श्रेणी में ही रेल यात्रा करें।

विदित हो कि दिनांक 15 अप्रैल 2025 को सोनपुर मंडल अंतर्गत दलसिंहसराय स्टेशन पर प्रातः 07:00 बजे से सायं 17:00 बजे तक विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कुल 53 बिना टिकट यात्री पकड़े गये थे, जिनसे ₹16,740 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया था।