पटोरी में वार्ड पार्षद के पति को मारी गो’ली, पटना रेफर, घटनास्थल से एक अवैध देशी राईफल बरामद

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

पटोरी में वार्ड पार्षद के पति को मारी गो’ली, पटना रेफर, घटनास्थल से एक अवैध देशी राईफल बरामद

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिला के पटोरी थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 09.04.25 को रात्रि करीब 11:00 बजे वार्ड सं0-02 के वार्ड पार्षद पति विकास कुमार उर्फ बगान उम्र करीब 30 वर्ष पिता मोहन राय साकिन हसनपुर टॉड़ा थाना पटोरी जिला समस्तीपुर को अपराधकर्मियों द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जख्मी को बेहतर ईलाज हेतु पटना भेजा गया है। घटनास्थल से एक अवैध देशी राईफल बरामद किया गया है। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।