

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
पिता ने कर दी बेटी की ह’त्या, फिर शव को बाथरूम में छुपा दिया, मां की शिकायत पर पहुंची पुलिस
दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम टाड़ा वार्ड नं-06 में एक बच्ची को उनके पिता एवं अन्य व्यक्तियों के सहयोग से गला दबाकर हत्या कर शव को बाथरूम में छुपा दिया गया। उक्त घटना की जानकारी बच्ची की मां के द्वारा मोहिउद्दीनगर थाना को दिनांक 09.04.2025 को दी गई।



सूचना प्राप्ति उपरांत मोहिउद्दीनगर थाना उक्त घटनास्थल पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया तथा शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा गया हैं। पुलिस घटना के सभी आपेक्षित बिंदुओं पर जाँच कर रही हैं। FSL टीम को सूचना दी गई हैं। बच्ची की मां के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर मोहिउद्दीनगर थाना द्वारा कांड दर्ज कर विधि सम्मत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।








