श्री खाटू श्याम की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु, तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव शुरू

व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

श्री खाटू श्याम की आराधना में लीन हुए श्रद्धालु, तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव शुरू

दूरबीन न्यूज डेस्क। समस्तीपुर। श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर का तीन दिवसीय 58वां वार्षिकोत्सव शुरू होने के साथ महिला व पुरुष श्रद्धालु आराधना में लीन हो गए। सोमवार सुबह 10.30 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम समाप्त हुआ। पाठ वाचिका सुश्री कनिका खन्ना ने पाठ कराया। पाठ पर 71 श्रद्धालु महिलाएं बैठी हुई हैं। सभी ने एक रंग का ही परिधान धारण कर रखा है।

पाठ के बीच बीच में कलाकारों की टीम ने खाटू श्याम की भक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कलाकारों ने ऐसा शमा बांधा कि मंदिर में उपस्थित सभी महिला और पुरुष सुध बुध खोकर खाटू श्याम की भक्ति में झूमने लगे। पाठ के लिए बैठी महिलाओं के लिए समिति की ओर से फलाहार की विशेष व्यवस्था की गयी थी।

मीडिया प्रभारी भोला अग्रवाल ने बताया कि पाठ और फलाहार की व्यवस्था में राजेश अग्रवाल, जयप्रकाश अग्रवाल, भरत पालीवाल, अनिकेत अग्रवाल, अमन अग्रवाल, माधव संथालिया, कौशल अग्रवाल, रूपेश सोनी, महेंद्र केडिया, मनोज काबरा ने प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि 8 अप्रैल को सुबह 7.30 बजे श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर का भ्रमण करेगी।