व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें
राजभाषा के क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल को मिला प्रथम पुरस्कार
दूरबीन न्यूज डेस्क। रेल भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सतीश कुमार, अध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी, रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली ने पूर्व मध्य रेल को राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम पुरस्कार के रूप में रेल मंत्री राजभाषा शील्ड प्रदान किया।


पूर्व मध्य रेल के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उसे उत्तम कार्य निष्पादन के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. रेलवे बोर्ड में आयोजित इस समारोह में रेलवे बोर्ड के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण भी उपस्थित थे.


पूर्व मध्य रेल से इस पुरस्कार को मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री विजय कुमार ने प्राप्त किया. इसके साथ ही राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में इस रेल के सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर श्री अमित कुमार अग्रवाल को रेल मंत्री राजभाषा रजत पदक से सम्मानित किया गया।









