वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन, हर्ष

व्हाट्सएप ग्रुप में जुडने के लिए यहां क्लीक करें

वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन, हर्ष

दूरबीन न्यूज डेस्क। वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर के प्रो इन चार्ज प्रो सुनीता सिन्हा का बिहार राज्य विश्विद्यालय आयोग, पटना से प्रधानाचार्य  के पद पर चयन  होने पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पुष्पगुच्छ देकर और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। सभी कर्मियों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय से मांग की कि पुनः प्रो सुनीता सिन्हा को वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की प्राचार्य बनाकर पदस्थापित करें। प्रो सिन्हा का चयन सामान्य श्रेणी के तहत टॉप 10 में 7वें रैंक पर हुआ है।

सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्या प्रो सिन्हा ने कहा कि यह मेरे  30 वर्षों से अधिक समय का शैक्षणिक अनुभव और कठिन परिश्रम का परिणाम है । सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने परिवार विशेष रूप से मां, नानू, पति को जाता है। इतना सारा प्यार और सम्मान देने के लिए वीमेंस कॉलेज परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विदित हो कि पिछले चार वर्षों से अधिक समय से वीमेंस कॉलेज प्रभारी के रूप में कार्यरत है। उनके चयन पर महाविद्यालय में कार्यरत व सेवानिवृत शिक्षको ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

शुभकामना देने वालों में प्रो बिंदा कुमारी, प्रो अरूण कुमार कर्ण, डॉ सोनी सलोनी , डॉ विजय कुमार गुप्ता, डॉ नीतिका सिंह,  डॉ मधुलिका मिश्रा, प्रोफेसर सुरेश शाह ,  डॉ नेहा कुमारी जायसवाल, प्रो फरहत जबीन,   डॉ कुमारी अनु, डॉ सगीता, डॉ वंदना कुमारी, डॉ रिंकी कुमारी, काजल श्रीवास्तव,  डॉ  अपूर्वा  मूले, डॉ. कविता वर्मा, डॉ मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ  स्मिता कुमारी,  डॉ नवेश कुमार,

डॉ अरुण कुमार,  डॉ शालिनी कुमारी,  डॉ लालिमा सिन्हा, डॉ कुमारी माधवी, डॉ आभा, डॉ रेखा कुमारी,  डॉ  स्वीटी दर्शन, डॉ मीना कुमारी ब्राह्मणी,  डॉ कुमारी शबनम , डॉ सरस्वती कमारी, श्रीविद्या , डॉ साधना पांडे, डॉ बबली कुमारी सुषेण कुमार, राधा कुमारी, पिनाक पानी बोस, अजीत कुमार, महेश कुमार वर्मा, राजीव रंजन, हेमंत और सोनी आदि सहित सभी शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।