व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
नीतीश कुमार को हार्वर्ड से संबोधन का मिला आमंत्रण
दूरबीन न्यूज़ डेस्क। अमेरिका (यूएसए) स्थित हार्वर्ड केनेडी स्कूल के कानून एवं नीति छात्र समूह और भारतीय छात्र समुदाय ने विशेष रूप से बिहार के छात्रों की ओर से आयोजित ऑनलाइन चर्चा में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आमंत्रित किया गया है। इसमें अगले दशक के लिए बिहार का विजन शिक्षित, समृद्ध और सक्षम विषय पर यह ऑनलाइन चर्चा अप्रैल में आयोजित होगी।


आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री से कहा गया है कि आपके नेतृत्व में आज बिहार इमर्जिंग ग्रोथ (उभरता हुआ विकास) का हब बन गया है। सुशासन, आर्थिक विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव ने राज्य की तस्वीर बदल दी है। बिहार का यह बदलता स्वरूप नीति निर्माताओं और वैश्विक विद्वानों के लिए एक महत्वपूर्ण केस स्टडी है। आनेवाले दशक में बिहार की प्रगति को लेकर तैयार रोड मैप पर आपका विजन और मार्गदर्शन जानने के लिए हमलोग उत्सुक हैं।



यह चर्चा छात्रों, संकाय और शोधकर्ताओं के लिए बिहार के विकास मॉडल, चुनौतियों और भविष्य की महत्वाकांक्षाओं को जानने-समझने के लिए उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी। आमंत्रण पत्र में मुख्यमंत्री से अप्रैल में ऑनलाइन चर्चा में शामिल होकर मार्गदर्शन देने के लिए समय की मांग की गई है।








