अवधारणा को स्पष्ट करने में सहायक है टीएलएम, प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का किया गया आयोजन

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें

दूरबीन न्यूज डेस्क। अवधारणा को स्पष्ट करने में सहायक है टीएलएम, प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला का किया गया आयोजन। समस्तीपुर। बच्चों के बीच पठन-पाठन में रोचकता लाने तथा विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करने में टीएलएम सहायक होता है। उक्त बातें समस्तीपुर प्रखंड अंतर्गत मवि विशनपुर में आयोजित प्रखंड स्तरीय टीएलएम मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में संबोधित करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने कही।

उक्त कार्यक्रम में पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं के टीएलएम का चयन जिला स्तरीय टीएलएम मेला कार्यक्रम के लिए किया गया। चयनित होने वाले प्रतिभागियों में उमवि मोहनपुर के ऋतुराज जयसवाल, उमवि रहीमपुर रूदौली की कुमारी सोनालिका, प्रावि धूरलख कन्या की रश्मि रानी, प्रावि दरियापुर की कहकशां तथा प्रावि विशनपुर मल्हटोली की पूजा वर्मा शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रतीक चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बताया गया कि सभी चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय टीएलएम मेला में शामिल होंगे।

मौके पर लेखापाल प्रतीक कुमार, प्रथम संस्था से सुधीर कुमार, बीआरपी पूनम कुमारी, चंदन कुमार झा, चंदन कुमार चांद, शशांक कुमार, मिथिलेश कुमार, बीपीएम प्रशांत सिसोदिया, दीपक कुमार, प्रमोद कुमार, डीडीओ कृष्ण कुमार, शिक्षक गगन कुमार, मो तनवीर आलम, पवन कुमार शर्मा, श्वेता कुमारी, श्रेषा सुरभि, मो इफ्तेखार अहमद, पूजा कुमारी, अमरेन्द्र कुमार, रंधीर कुमार, निर्मल कुमार, प्रियंका गौतम सहित अन्य थे।