व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
दूरबीन न्यूज डेस्क। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध। लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में चेयरमैन मोनी रानी का दौरा, छात्रों एवं अभिभावकों से की बातचीत में लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में आज संस्थान की चेयरमैन मोनी रानी का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने संस्थान का दौरा कर छात्रों एवं अभिभावकों से मुलाकात की और उनकी शैक्षणिक प्रगति एवं संस्थान द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की।


इस अवसर पर चेयरमैन मोनी रानी ने कहा, “लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में हम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे प्रतिष्ठित पाठ्यक्रमों में ANM, GNM और B.Sc नर्सिंग शामिल हैं, जो छात्रों को एक उज्जवल भविष्य के लिए तैयार करने में सहायक हैं। हमारा उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में कुशल पेशेवरों को तैयार कर समाज की सेवा करना है।”
संस्थान के दौरे के दौरान, चेयरमैन मोनी रानी ने कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया तथा छात्रों से उनकी शिक्षा और अनुभवों के बारे में चर्चा की।



उन्होंने कहा कि संस्थान छात्रों को न केवल सैद्धांतिक शिक्षा बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है, जिससे वे अपने क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें।
छात्रों और अभिभावकों ने संस्थान द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की और कहा कि लीडर इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, समस्तीपुर में शिक्षा का स्तर अत्यधिक उत्कृष्ट है। संस्थान का उद्देश्य छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा पेशेवर बनाना है, ताकि वे समाज की बेहतरी में योगदान दे सकें।



संस्थान प्रशासन ने यह आश्वासन दिया कि आने वाले समय में भी शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सशक्त किया जाएगा और छात्रों के विकास के लिए आवश्यक संसाधनों को बढ़ाया जाएगा।





