समस्तीपुर। समस्तीपुर में होली के दौरान मंगलवार को बाईपास के सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो जख्मी हो गया। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने ज़्डक जाम कर दिया। बाद में नगर व मुफस्सिल पुलिस के सहयोग से शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत समस्तीपुर-रोसड़ा बाईपास पर मोक्ष धाम के समीप की है।


मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट निवासी गणेश राम के 17 वर्षीय पुत्र बाबुल कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार होकर तीनों युवक जितवारपुर मोक्षधाम की तरफ जा रहे थे। इस दौरान असंतुलित होकर उनका बाइक बिजली के पोल से टकरा गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर ही बाबुल की मौत हो गई, वहीं दो अन्य बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।


घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज रही थी। इसी दौरान खाटू श्याम मंदिर के पास परिजनों ने शव को गाड़ी से उतारकर सड़क पर रख सड़क को जाम कर दिया और आगजनी शुरू कर दी। बवाल होने की सूचना पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गयी।


इस दौरान आक्रोशित लोग सड़क पर आगजनी भी किया। फिर पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगो को समझा कर जाम समाप्त कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। Road Accident






