समस्तीपुर। समस्तीपुर में एक बार फिर गला रेतकर युबक की हत्या कर दी गयी। जिसकी लैश गेंहू के खेत मे मिली। यह मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र का है।
दलसिंहसराय थाना के बसढिया वार्ड पांच स्थित चौर में गेहूं खेत मे बुधवार को एक अज्ञात (40) व्यक्ति की लाश मिली। युवक की लाश मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। murder news



स्थानीय लोगों का अनुमान है कि अन्यत्र कहीं हत्या कर अपराधियों ने शव को बीती रात चौर में लाकर फेंक दिया है। मृतक के गर्दन पर कटे का जख्म एवं अन्य निशान भी नजर आ रहा है। देखने से ऐसा लगता है कि गला रेतकर हत्या की गयी है। घटना स्थल पर पहुंचे युवक की पहचान नही हो पाई। नतीजतन घटना का कारण का पता नही चला है।


मृतक युवक के शरीर पर लुंगी के ऊपर जींस पैंट भी है। घटना की सूचना पर दलसिंहसराय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। वही शव की पहचान को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर, शव मिलने की जानकारी होने पर कमरांव, बसढिया व बुलाकीपुर पंचायत में लोगों के बीच सनसनी मच गई थी।







