बिहार में ट्रेन हादसा, बगहा स्टेशन पर मालगाड़ी हुई डिरेल, परिचालन में बदलाव, हेल्पलाइन नम्बर जारी

हाजीपुर। बिहार में एक बार फिर ट्रेन हादसा ( Train accident) हुई है। हालांकि किसी के जानमाल की क्षति नही हुई है। यह घटना बगहा स्टेशन की है, जहां पर मालगाड़ी डिरेल होने से उक्त रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है।

बिहार के समस्तीपुर मंडल के बगहा स्टेशन पर मंगलवार की शाम 19.20 बजे एक मालगाड़ी के 02 वैगन के पटरी से नीचे होने के कारण ट्रेनों का परिचालन बाधित है। संरक्षा के मद्देनजर इस रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन एवं आंशिक समापन किया गया है, जिसका विवरण निम्नानुसार है।

 

हाजीपुर के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 19 मार्च को खुलने वाली गाड़ियां जिन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है, उनमें गाड़ी सं. 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के रास्ते।

गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि 19 मार्च 24 को खुलने वाली गाड़ियां जिनका आंशिक समापन/प्रारंभ किया जा रहा है, उसमें गाड़ी सं. 05449 नरकटियागंज-गोरखपुर पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ कप्तानगंज से।

गाड़ी सं. 15201 पाटलिपुत्र-बगहा इंटरसिटी एक्सप्रेस का आंशिक समापन नरकटियागंज में।
गाड़ी सं. 05039 नरकटियागंज-नकहा जंगल पैसेंजर का आंशिक प्रारंभ वाल्मीकिनगर रोड से।
गाड़ी सं. 05498 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर का आंशिक समापन पूर्वोत्तर रेलवे क्षेत्राधिकार में।

गाड़ी सं. 05040 गोरखपुर-नरकटियागंज पैसेंजर का आंशिक समापन वाल्मीकिनगर रोड में।
गाड़ी सं. 05450 नकहा जंगल-नरकटियागंज पैसेंजर का आंशिक समापन कप्तानगंज में। इसके साथ ही गाड़ी सं. 15202 बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 20.03.2024 को बगहा के बदले नरकटियागंज से पाटलिपुत्र के प्रस्थान करेगी।

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि घटना को लेकर हेल्पलाइन नम्बर जारी किया गया है।

हेल्पलाइन नंबर :
बगहा : 9931611266
नरकटियागंज : 9110966252, 8102919184
बेतिया : 8102918533
बापूधाम मोतिहारी : 8102918853
समस्तीपुर : 6203139186
दरभंगा : 8102918508
सीतामढ़ी : 8102918527

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *