दूरबीन न्यूज, समस्तीपुर। दलसिंहसराय थाना अंतर्गत नगरगामा में रविवार रात शिक्षक राकेश कुमार समेत पांच लोगों के घरों में धावा बोल चोरों ने 4 लाख से अधिक की संपत्ति चुरा ली। मिली जानकारी के अनुसार, नगरगामा वार्ड 6 निवासी शिक्षक राकेश के घर से 1.5 लाख का जेवर, शिक्षक के भाई सुबोध महतो के घर से 2.5 लाख का जेवर व अन्य कीमती सामान के अलावे उमा महतो, विजय महतो, रंजीत महतो एवं अरविंद महतो के घर से चोरों ने मोबाइल फोन चुराया। 


एक ही रात अलग-अलग घरों में चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक चोरी के शिकार हुए लोगों ने थाना में आवेदन नहीं दिया था। विदित हो कि कुछ महीने पूर्व दलसिंहसराय में चोरों का आतंक ऐसा था कि पुलिस की चैन उड़ गई थी। सभी गली मोहल्ले में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद लगातार हर रात चोरी होती रही। फिर चोरों का आतंक से पुलिस कर्मियों के बीच हड़कंप मच गई है।









