24 घंटे के बाद भी करोड़ों के ज्वेलरी लूट मामले में समस्तीपुर पुलिस के हाथ खाली, घटना के करीब पहुंचने का पुलिस ने किया दावा

समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स शोरूम से करोड रुपए के ज्वैलरी लूट मामले का 24 घंटा से अधिक का समय बीत गया है। फिर भी पुलिस के हाथ अब तक खाली है। हालांकि घटना के खुलासा एवं गिरोह की पहचान को लेकर समस्तीपुर जिला पुलिस टीम के अलावा पटना से एसटीएफ की टीम भी पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इसके अलावा एफएसएल की टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य को एकत्रित किया। जबकि श्वान दस्ता की टीम ने भी जांच की। लेकिन कोई खास सफलता हाथ नही लगी। जिसके कारण घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। जबकि समस्तीपुर एएसपी ने घटना के करीब पहुंचने का दावा किया है।

विदित हो कि शहर के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेल्स की दुकान में बुधवार की शाम लगभग 7.45 बजे लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया था। घटना उस समय हुई थी जब शोरूम का शटर गिराया जा रहा था। इसी दौरान 7 से 8  हथियारबंद अपराधी शोरूम में घुसे और सभी को बंधक बनाकर काउंटर रखे करोड़ों के ज्वेलरी लूट लिया और फिर हथियार लहराते हुए मुसरीघरारी की ओर भाग गया।

घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गुरुवार को भी जिला पुलिस टीम के अलावे विभिन्न पुलिस एजेंसी व टीम के द्वारा जांच किया गया। समस्तीपुर एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जाच घटना के काफी करीब पहुंच गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। शोरूम के प्रबंधक के द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी। आवेदन नही मिलने के कारण  प्राथमिकी  नहीं हुई है। crime news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *