निसबड, एचयूएल एवं आशा सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

समस्तीपुर। राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, उद्यमिता विकास मंत्रालय भारत सरकार, एचयूएल एवं आशा सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम (ईएपी) का समापन समारोह जुनून अकादमी ताजपुर, समस्तीपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय कुमार बबलू, राज्य प्रशिक्षक ने कहा कि इस प्रकार के उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम शिक्षण संस्थानों में निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने कहा कि इससे छात्रों में उद्यमिता के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी और भविष्य में उन्हें अपना उद्यम शुरू करने में मदद मिलेगी।  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उद्यमिता की दिशा में भारत सरकार द्वारा की गई पहल सराहनीय है।

आगत अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत और धन्यवाद किया। मौके पर जुनून अकादमी के निदेशक विकास कुमार, डीएसी समस्तीपुर, के काउंसलर एके वर्मा, प्रशिक्षक ज्योति कुमारी, आशा सेवा संस्थान के फील्ड ऑफिसर रंजित कुमार आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *